फर्रुखाबाद

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका–मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका–मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ


मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो)

फर्रुखाबाद, 22 जुलाई 2026राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में खुरपका–मुंहपका (एफएमडी) रोग टीकाकरण अभियान का शुभारंभ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज कुमार शर्मा द्वारा सचल वाहन/1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (एमवीयू) को हरी झंडी दिखाकर किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अभियान को पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक पशुओं का समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान 22 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनपद की 580 ग्राम पंचायतों में लगभग 3,97,500 पशुओं का पशुपालकों के घर-घर जाकर निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण के साथ-साथ पशुओं की टैगिंग भी अनिवार्य रूप से की जाएगी।कार्यक्रम में डॉ. बी.पी. सिंह (नोडल अधिकारी), डॉ. धनेश कुमार गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button