उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

करणी सेना उत्तर प्रदेश के हर जिले से निकालेगी रथ यात्रा

करणी सेना उत्तर प्रदेश के हर जिले से निकालेगी रथ यात्रा



मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो)

शाहजहाँपुर। करणी सेना की राष्ट्रीय एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित सूर्य कुंज रिजॉर्ट एंड होटल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं उत्तर प्रदेश में रथ यात्रा निकालने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय, प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सुरजपाल अमू ने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
बैठक में उत्तर प्रदेश करणी सेना की कोर कमेटी ने निर्णय लिया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले से “करणी सेना रथ यात्रा” निकाली जाएगी। यात्रा की तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। इसके लिए सभी जिला इकाइयों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की। सभी पदाधिकारियों ने आगामी रथ यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button