शाहजहांपुर

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, मुख्य विकास अधिकारी ने अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र

 

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, मुख्य विकास अधिकारी ने अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र

मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो)

शाहजहाँपुर, 23 जुलाई।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सत्र 2026-27 का उद्घाटन समारोह गुरुवार को जी.एफ. कॉलेज, शाहजहाँपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन, कोर्स कोऑर्डिनेटर राहुल यादव, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने अपने संबोधन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मॉक टेस्ट का विशेष महत्व है। नियमित मॉक टेस्ट से अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, समय प्रबंधन में सुधार होता है तथा परीक्षा की बेहतर तैयारी संभव हो पाती है।उन्होंने विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का पूर्ण उपयोग कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित होकर तैयारी करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button