उत्तर प्रदेशजलालाबाद

यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जलालाबाद में जनसभा को किया संबोधित, भगवान परशुराम मंदिर में की पूजा अर्चना

यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जलालाबाद में जनसभा को किया संबोधित, भगवान परशुराम मंदिर में की पूजा अर्चना

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

MBP NEWS NETWORK

 

 

शाहजहांपुर, 22 जुलाई। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को जनपद शाहजहांपुर की तहसील जलालाबाद पहुंचकर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की तथा मंदिर में वैदिक पूजन और बटुकों का सम्मानमंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपमुख्यमंत्री का पूजन कराया। पूजा के बाद नैमिषारण्य से आए संस्कृत विद्यालय के बटुकों को उन्होंने तिलक लगाया, अंगवस्त्र भेंट किए और दक्षिणा देकर सम्मानित किया।इसके बाद बृजेश पाठक ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, कौशल किशोर मिश्रा, विनीत कुमार मिश्रा गोपाल द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रामताल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को उनके गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के नाम से पहचान मिलना चाहिए। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति, सड़क, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जैसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से जलालाबाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश और अधिक प्रगति करेगा।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भगवान परशुराम जन्मस्थली पर उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए ‘जलालाबाद’ का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ किए जाने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को उनके गौरव के अनुरूप सम्मान मिलना चाहिए और सरकार का प्रयास है कि परशुरामपुरी को एक भव्य एवं आकर्षक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका, तहसील एवं विकासखंड का नाम भी परशुरामपुरी किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की और इसे ऐतिहासिक दिन बताया।जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी कि जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किया जाए, जो अब पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में तहसील एवं विधानसभा क्षेत्र का नाम भी परशुरामपुरी किए जाने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्पों को लगातार धरातल पर उतार रही है।इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे क्षेत्राधिकारी जलालाबाद दीपक कुमार, उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता, कोतवाल अरविन्द सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

_________

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button