उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

भूजल सप्ताह के समापन पर निकाली गई प्रभात फेरी, जल संरक्षण का दिया संदेश

भूजल सप्ताह के समापन पर निकाली गई प्रभात फेरी, जल संरक्षण का दिया संदेश


मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो)

फर्रुखाबाद।भूजल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित “भूजल सप्ताह” का समापन बुधवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ हुआ। “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया।प्रातः 8 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ एवं म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “जल है तो कल है”, “जल आज नहीं बचाओगे तो कल कहाँ से लाओगे” तथा “वर्षा जल का करें संरक्षण” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।इसके उपरांत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की तथा आमजन से जल बचाने और वर्षा जल संचयन अपनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button