शाहजहांपुर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीएमओ सभागार में किया गया संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीएमओ सभागार में किया गया संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)



शाहजहांपुर।केंद्र सरकार द्वारा 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी , शाहजहांपुर स्थित शहीद रामप्रसाद बिस्मिल सभागार में महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता जी की अध्यक्षता में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विगत 12 वर्षों के दौरान किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, एच पी वी वैक्सीन टीकाकरण,102 व 108 एम्बुलेंस सेवा, ए एल एस एम्बुलेंस सेवा,मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन अभियान तथा मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण केंद्रों के माध्यम से आमजन को प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी दी।श्रीमती शिल्पी गुप्ता जी ने बताया केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।संवाद कार्यक्रम में आई एम ए चिकित्सक, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button