उत्तर प्रदेशजलालाबाद

क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा थाना अल्हागंज में जनसुनवाई कर प्रभावी निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।

क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा थाना अल्हागंज में जनसुनवाई कर प्रभावी निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश।

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा नायब तहसीलदार जलालाबाद के साथ थाना अल्हागंज पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई।

थाना समाधान दिवस के दौरान आमजन द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं को क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रकरणों में समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों द्वारा उपस्थित फरियादियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने का आश्वासन दिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखी जाए। उक्त अवसर पर पुलिस, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button