उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

अपर जिलाधिकारी वित्त अरविन्द कुमार ने अपने आवास से स्व-गणना प्रकिया का किया शुभारंभ 

अपर जिलाधिकारी वित्त अरविन्द कुमार ने अपने आवास से स्व-गणना प्रकिया का किया शुभारंभ

 

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

जनपद में जनगणना हेतु स्व-गणना की प्रक्रिया प्रारंभ, 21 मई कर सकेंगे स्व गणना

 

एडीएम एफआर अरविन्द कुमार ने अपने आवास से स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर जनपदवासियों को जनगणना अभियान में सहभागिता हेतु प्रेरित किया

 

 

शाहजहांपुर 07 मई। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत स्व-गणना अवधि के गुरुवार को प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अपने-अपने आवास से स्व-गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर जनपदवासियों को जनगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने कहा कि हम सभी भारत की जनगणना 2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा राष्ट्र निर्माण एवं समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button