विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत विधानसभा तिलहर एवं विधानसभा कटरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत विधानसभा तिलहर एवं विधानसभा कटरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर, 26 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 133- विधानसभा तिलहर एवं 131 विधानसभा कटरा के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं संबंधित कार्मिकों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई एवं प्रगति की समीक्षा बैठक तहसील तिलहर सभागार में आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग कार्य एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रगति के संबंध में ईआरओ, एईआरओ एवं सुपरवाइजरों से जानकारी प्राप्त की। जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, उन्हें जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि वे तत्काल कार्य में तेजी लाएं एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए तथा संबंधित कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
____





