उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण के दूसरे दिन योग, स्वास्थ्य जागरूकता एवं युवा नेतृत्व पर विशेष सत्र आयोजित।

 

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण के दूसरे दिन योग, स्वास्थ्य जागरूकता एवं युवा नेतृत्व पर विशेष सत्र आयोजित।

मातृभूमि की पुकार -संवाददाता

शाहजहाँपुर, 3 नवम्बर 2026। गन्ना किसान संस्थान, शाहजहाँपुर में मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शाहजहाँपुर एवं फर्रुखाबाद जनपदों के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न प्रशिक्षण एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जबकि प्रशिक्षण सत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, युवा मंडलों के गठन एवं संचालन, कार्यक्रम प्रबंधन तथा नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री एस.पी. बमानिया, जिला क्रीड़ा एवं युवा कल्याण अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री संजीव मिश्रा, पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, श्री विनय सक्सेना, जिला परियोजना अधिकारी (DPO), नमामि गंगे तथा श्री सुरेश आर्य, मुख्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।प्रातःकालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास एवं शारीरिक व्यायाम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके माध्यम से उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा नियमित दिनचर्या के महत्व से अवगत कराया गया।इस अवसर पर  माहे आलम, उपनिदेशक, मेरा युवा भारत शाहजहाँपुर ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक हैं। उनकी भूमिका केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को संगठित करने, सरकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने तथा सामुदायिक विकास की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की भी है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को अपने-अपने क्षेत्रों में युवा नेतृत्व विकसित करने और युवा मंडलों को सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए।प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को फाइलेरिया सहित विभिन्न वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें इन रोगों के संक्रमण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए स्वच्छता बनाए रखने, मच्छरों के प्रजनन को रोकने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जागरूकता एवं उन्मूलन अभियानों में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त युवा मंडलों के गठन, सदस्यता विस्तार, पदाधिकारियों की भूमिका, नियमित बैठकों, गतिविधियों के संचालन एवं उनके दीर्घकालिक स्थायित्व पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। स्वयंसेवकों को बताया गया कि युवा मंडल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में युवाओं को एकजुट कर सामाजिक विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्हें कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, प्रतिभागियों को mobilise करने, विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करने तथा गतिविधियों का उचित अभिलेखीकरण एवं रिपोर्टिंग करने की जानकारी भी दी गई। सुरेश आर्य, मुख्य प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण सत्रों को व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण बनाया गया। इस दौरान श्रीमती सुनम सचान, श्री देवेश एवं श्री हिमांशु ने भी प्रशिक्षण गतिविधियों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।दिनभर के प्रशिक्षण के उपरांत सायंकाल विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें शाहजहाँपुर एवं फर्रुखाबाद के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल गतिविधियों के माध्यम से टीम भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग करते हुए युवाओं को संगठित करें तथा सामाजिक विकास एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। यह प्रशिक्षण जमीनी स्तर पर सशक्त युवा नेटवर्क विकसित करने तथा युवाओं को जिम्मेदार एवं सक्रिय सामाजिक नेतृत्व के रूप में तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button