राज्य सेक्टर के अंतर्गत 4 हॉट मिक्स सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास।

राज्य सेक्टर के अंतर्गत 4 हॉट मिक्स सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहाँपुर। शहर की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश कुमार खन्ना द्वारा राज्य सेक्टर के अंतर्गत ₹2 करोड़ उनहत्तर लाख की लागत से 4 हॉट मिक्स सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी जी, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी जी, नगर निगम के अधिकारीगण एवं सम्मानित पार्षदगण उपस्थित रहे।इन कार्यों के अंतर्गत घंटाघर से लकड़ी मंडी रोड तक, कटिया टोला की विभिन्न सड़कों पर, निशात टॉकीज से घंटाघर रोड तक तथा बहादुरगंज में जेल रोड से पोस्टमार्टम हाउस होते हुए लोधीपुर पुल के पास तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं।इन कार्यों से शहर की सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिकों के आवागमन को सुगम करने तथा आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। नगर निगम शाहजहाँपुर शहर के निरंतर विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
नगर निगम शाहजहाँपुर







