मिर्जापुरशाहजहांपुर

किन्नर समाज पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद

किन्नर समाज पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहाँपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने किन्नर समाज के लोगों पर जानलेवा फायरिंग के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे (315 बोर), तीन जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को ट्राइबर कार सवार किन्नर समाज के लोगों पर कथित रूप से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें सोनम किन्नर और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान आदेश उर्फ धीरू तिवारी, अताब अली एवं रवि उर्फ रविया का नाम प्रकाश में आया।घटना को गंभीरता से देखते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। लगातार दबिश, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 4 अगस्त की रात कोलाघाट पुल, रामगंगा नदी के पास से आदेश उर्फ धीरू तिवारी निवासी सेहरामऊ दक्षिणी, शाहजहाँपुर तथा अताब अली निवासी नब्बी नगला, थाना कादर चौक, बदायूँ को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात की योजना, घटना में शामिल अन्य लोगों तथा घटना के बाद फरार होने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस इन बयानों के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि इन कथित बयानों की पुष्टि न्यायालय में विचारण के दौरान होगी।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से दो देशी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आदेश उर्फ धीरू तिवारी के विरुद्ध जलालाबाद, रामचंद्र मिशन एवं सदर बाजार थानों में चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में मिली सफलता


हाल के दिनों में थाना मिर्जापुर पुलिस अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की



गिरफ्तारी को लेकर लगातार सक्रिय रही है। किन्नर समाज पर हुए हमले जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी दीपक मिश्रा तथा आरक्षी आकाश पुण्डीर शामिल रहे।थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को गंभीर अपराध के त्वरित अनावरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी अपराधियों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस से शेष वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button