मुख्य विकास अधिकारी ने 13 दिवसीय ‘कृषि उद्यमी प्रशिक्षण’ का प्रमाण पत्र वितरण एवं ब्यूटीशियन प्रैक्टिशनर बैच का शुभारंभ

मुख्य विकास अधिकारी ने 13 दिवसीय ‘कृषि उद्यमी प्रशिक्षण’ का प्रमाण पत्र वितरण एवं ब्यूटीशियन प्रैक्टिशनर बैच का शुभारंभ
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी), नियामतपुर में कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 13 दिवसीय ‘कृषि उद्यमी प्रशिक्षण’ के समापन पर सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही संस्थान में ब्यूटीशियन प्रैक्टिशनर का 35 दिवसीय बैच का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शाहजहांपुर श्री उत्कर्ष द्विवेदी जी की गरिमामयी उपस्थित में संपन्न हुआ। प्रवर्तक संस्थान बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख श्री दीपक कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
आरसेटी निदेशक श्री विशाल शुक्ला ने संस्थान द्वारा ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी । मुख्य अतिथि सीडीओ श्री उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और उनके हुनर व नवाचार की जमकर सराहना की। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल उद्यमी बनने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप निदेशक (कृषि)
पुरुषोत्तम मिश्रा एवं जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर जी उपस्थिति रहे।
मुख्य अतिथि सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी जी के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
इस दौरान संस्थान के संकाय सदस्य सुमित कुमार, बृजकिशोर यादव, कार्यालय सहायक मोहिनी राजवंशी, राहुल कनौजिया तथा एफएलसी पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।





