रघुवंशी पैलेस में बूथ सम्मेलन,आज हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रघुवंशी पैलेस में बूथ सम्मेलन,आज हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
मातृभूमि की पुकार (ब्यूरो)
मिर्ज़ापुर/शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर जनपद के मिर्ज़ापुर कस्बे स्थित रघुवंशी पैलेस में आज 22 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के जलालाबाद विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हेलीकॉप्टर से पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रघुवंशी पैलेस परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सम्मेलन स्थल पर केवल पार्टी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं आमंत्रित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। आमजन के प्रवेश पर रोक रहेगी।उधर, उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के आगमन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा उत्साह है। हालांकि हेलीपैड पैलेस परिसर के अंदर बनाए जाने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण अधिकांश ग्रामीण उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर का दीदार भी नहीं कर सकेंगे।
कार्यक्रम को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।






