जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘आत्मा’ गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न; कृषि योजनाओं को शत-प्रतिशत व ससमय लागू करने के निर्देश।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘आत्मा’ गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न; कृषि योजनाओं को शत-प्रतिशत व ससमय लागू करने के निर्देश।

जिलाधिकारी ने जनपद में फूड फेस्टिवल आयोजित कराने के दिए निर्देश
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर 9 जुलाई 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, उप कृषि निदेशक पी०के० मिश्र, जिला कृषि अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, परियोजना निदेशक (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण), मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, डी०डी०एम नाबार्ड, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) के प्रतिनिधि एवं प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया।बैठक के दौरान कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल, सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमून्ट आफ क्राप रेज्डियू, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, परम्परागत कृषि विकास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि इन सभी कल्याणकारी योजनाओं का कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए और सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत रूप से पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जाए ताकि जनपद के किसानों को इनका ससमय और उचित लाभ मिल सके। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद में फूड फेस्टिवल का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए।



