शाहजहांपुर

जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर एवं जलालाबाद का औचक निरीक्षण

 

जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर एवं जलालाबाद का औचक निरीक्षण।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद का औचक निरीक्षण में सामने आई घोर लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, कार्रवाई के निर्देश

स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार होगी कड़ी कार्रवाई

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहाँपुर 16 जून। धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर एवं जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर के निरीक्षण के दौरान टीकाकरण, एक्स-रे, दवा वितरण आदि कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुलर, रेफ्रिजरेटर एवं सोलर सिस्टम लगाने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई-पुताई कर सुंदर बनाने के लिए निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जरियनपुर गांव में बस स्टेशन के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तालाब की जमीन को एक्सचेंज कर बस स्टैंड के लिए कार्रवाई करें। 

 

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर ताला बंद मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। केंद्र पर तैनात अधिकांश कर्मचारी अपने निर्धारित कक्षों में अनुपस्थित पाए गए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हुए।निरीक्षण के समय केवल गार्ड रमेश चंद्र, वार्ड बॉय मोहम्मद जीशान तथा फार्मासिस्ट मोहम्मद इलियास उपस्थित मिले। वहीं दवा लेने के लिए आए मरीज और तीमारदार केंद्र के बाहर इंतजार करते हुए पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उन्हें समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर का तत्काल मिलान कराने के निर्देश दिए, ताकि दवाओं की उपलब्धता और वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जांच की जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा मरीजों को दवाइयां न मिलना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में पाई गई घोर लापरवाही पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button