उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई प्रवक्ता परीक्षा, एडीएम प्रशासन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 

जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई प्रवक्ता परीक्षा, एडीएम प्रशासन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित प्रवक्ता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 5,276 अभ्यर्थियों में से 1,516 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,760 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में कुल 28.73 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। उपस्थिति के आंकड़ों पर नजर डालें तो आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और जनता इंटर कॉलेज में सर्वाधिक 142-142 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में सबसे कम 97 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि परीक्षा निर्धारित समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई। सभी केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था प्रभावी रही और परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button