ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूमने वाले बहरूपिया को किया गिरफ्तार।

ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूमने वाले बहरूपिया को किया गिरफ्तार।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता )
शाहजहांपुर।आज दिनांक 12.06.2026 को एडमिनिस्ट्रेटिव कमांडेंट स्टेशन मुख्यालय शाहजहाँपुर को पूर्व सैनिकों (ESMs) से प्राप्त सूचना के आधार पर आर्यन वर्मा नामक 21 वर्षीय युवक को पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर टाटा हैरियर वाहन से चल रहा था, जिस पर वन स्टार प्लेट एवं ए0एच0क्यू0 (AHQ) का झंडा लगा हुआ था। उसके साथ एक चालक मौजूद था, जिसके पास भारत सरकार (GOI) का पहचान पत्र पाया गया। इसके अतिरिक्त काले कपड़ों में दो व्यक्ति भी साथ थे, जो स्वयं को एनएसजी (NSG) कमांडो के समान प्रदर्शित कर रहे थे। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से सेना के ब्रिगेडियर का एक फर्जी पहचान पत्र, एक नकली पिस्तौल तथा ए0एम0सी0 (AMC) रेजिमेंटल केन (छड़ी) बरामद हुई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 283/2026 धारा 168/204/318(4)/336(3)/339 बीएनएस बाबत अभियुक्त आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार उम्र करीब 20 वर्ष, नि0 22/2 दुर्गा एन्कलेव बस्ती ग्राम हथौडा बुजुर्ग, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*पूछताछ का विवरण*
अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि मैनें NEET की परीक्षा दी थी, जिसमे मैं असफल रहा लेकिन मेरा सपना AFMC (Armed Force Medical Corps) में डॉक्टर बनने का था । मैनें अपनी माँ, जो दिल की मरीज है को सांत्वना देने के लिये झूठ बोल दिया कि मैं AFMC मे डॉक्टर बन गया हूँ और ये सब वर्दी व उससे सम्बन्धित सारे सामान नोएडा , गुडगाँव से एकत्रित कर लिये और अपने पिता की गाडी में भी आर्मी के ब्रिगेडियर रैंक के लोगो लगाकर घूमने लगा । आज जब मुझे पूर्व सैनिकों (ESMs) ने ट्रैनीज को मोटिवेट करने के लिये बुलाया तो मैं पकडा गया ।




