शाहजहांपुर

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पर शिक्षकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित।

 

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पर शिक्षकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहाँपुर, 12 जून 2026 जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन शाहजहाँपुर द्वारा आज पी0एम0 श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहजहाँपुर एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम सभागार में शिक्षकों के साथ संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पी0एम0 श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहजहाँपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता, समाजसेविका श्रीमती नीलम गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जय शंकर श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज श्री अनिल कुमार द्वारा शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा प्रधानमंत्री जी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।वहीं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों ने सहभागिता की। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालय स्तर पर छात्रहित में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों पर संवाद एवं परिचर्चा की गई।कार्यक्रम में जनपद के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग करते हुए अपने विचार साझा किए तथा शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button