न्याय पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन एडीएम अरविन्द कुमार ने सुनी समस्याएं।

न्याय पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन एडीएम अरविन्द कुमार ने सुनी समस्याएं।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर 12 जून। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जनपद में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में न्याय पंचायत खजूरी में शुक्रवार को एक जन चौपाल का आयोजन एडीएम की अध्यक्षता में किया गया। जन चौपाल में सबसे पहले खाद की समस्या को लेकर किसान सामने आए। जिसमें ओवर रेट व समिति पर खाद न मिलने पर किसानों ने शिकायत की। एडीएम अरविंद सिंह ने तुरंत गंभीरता से लेते हुए मामले को मौके पर ही निस्तारण करते हुए सम्बंधित अधिकारी को कॉल लगाई और लाउडस्पीकर पर फोन को लेते हुए कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबन की कार्यवाही की बात की। ओवर रेटिंग की शिकायत मिली तो संबंधित खाद लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जन चौपाल में उन्होंने शौचालय, बिजली समस्या, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, पेंशन, खाद, खनन को लेकर राजस्व व वित्त के एडीएम अरविंद सिंह, समाज कल्याण विभाग, आंगनवाड़ी, आशा, मिशन शक्ति, सफाई कर्मी साहित्य सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। राशन कोटे की समस्या को लेकर ग्राम खजुरी के दूजेंद्र सिंह, ने एडीएम अरविंद सिंह को शिकायती पत्र देते हुए कहां की राशन काफी समय से नहीं मिल रहा है इस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए कोटेदार को कड़ी फटकार लगाई। और आधार ओटीपी की समस्या का तुरंत निस्तारण व समाधान किया। गोपाल सिंह ने कहा कि राशन ऑनलाइन करवाने के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर को ₹500 देने पड़ते हैं तब जाकर चढ़ता है इसके बाद काट दिया जाता है. कई बार राशन की समस्याओं को लेकर हमें चक्कर लगाने पड़ते हैं तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं। एडीएम ने कहा कि अगर सप्लाई इंस्पेक्टर की कार्य शैली गलत पाई जाती है ऐसी स्थिति मे सस्पेंड कर दूंगा।
समाज कल्याण विभाग की आई कई समस्याएं।
पेंशन न मिलना
सुरेंद्र सिंह भगत कल्याण सिंह सत्येंद्र सिंह ऋषिपाल सिंह आदि किसानों का कहना था कि लंबे समय से पेंशन की सुविधा से वंचित हैं। पेंशन की कुल 16 शिकायतें पहुंची जिसमें दो कम मौके पर निस्तारण किया गया।खाद न मिलने से किसानो में रोस, आई कई समस्याएं।गांव के ही अवनीश पहलवान, रामनारायण सोलंकी, महेश सिंह डीलर, धीरपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह सुरेंद्र भगत सिंह ने बताया कि ओवर रेट खाद मिल रही है जो 266 की बोरी है 400, से लेकर 450 सौ की दे रहे हैं। सहकारी केंद्र पर खाद न मिलने से ग्रामीण किसान ओवर रेट का शिकार हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्राइवेट दुकानों पर स्टॉक की भरमार है. इन दुकानों पर है स्टॉक। अनुज खाद भंडार शिव मोहन ट्रेडर्स मोहन खाद भंडार किसान सेवा केंद्र बालाजी खाद भंडार बाराकला, वित्त एव राजस्व विभाग के एडीएम अरविंद सिंह ने बताया कि जहां ओवर रेटिंग की सूचना मिलती है उनके लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्यवाही की जाएगी. फार्मा रजिस्ट्री सही न होने पर लेखपाल सरवराज सिंह तोमर को कड़ी फटकार लगाई और सेवा कड़ी की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सभी किसानो की फरमारजिस्ट्री कराई जाए।
2019 में हुआ था बिजली घर स्वीकृत , लटका.
रामनारायण सोलंकी व अवनीश, प्रेमपाल, रणधीर आज किसानों ने कहा कि 2019 में स्वीकृत हुआ बिजली घर अभी तक नहीं बना है। बिजली घर न होने से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई जिससे लोगों का फसल सूख रहा है। एडीएम ने फोन पर तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचना प्रेषित करते हुए तत्काल समस्या का समाधान कराया जाना सुनिश्चित करें। राजस्व विभाग के लेखपाल सवराज तोमर ने बताया कि आय जाति पंचायत सहायक द्वारा ही बनवाए जिसकी सरकारी फीस ₹30 है अन्य प्राइवेट जन सेवा केंद्र पर आप पर 100 रूपये पडते हैं इससे आप की जेब ढीली होती है आप ज्यादा से ज्यादा पंचायत सहायक द्वारा ही आए जाती बनवाए जिसका शुल्क सिर्फ 30 देय होगा।
मिशन शक्ति का किया आगाज।
थाना अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत घर बैठे डायलॉग दोबारा की सेवाएं दी जा रही है केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा। उन्होंने कहा कि लड़कियां जो पढ़ने जाती हैं तो किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो संबंधित अधिकारी या थाना पर सूचना दें या सबसे पहले अपने परिजनों को सूचना दें जो सौहदे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लालच में ना पड़े. आपके साथ होने वाले फ्रॉड की समस्या को लेकर 1930 पर कॉल करें। ग्राम पंचायत में एक आरआरसी कूड़ा कलेक्शन बनवाया क्या है इसमें ई-रिक्शा लगाए गए हैं। ग्राम प्रधान कारे उर्फ बहादुर लाल शर्मा ने बताया की कूड़ा कलेक्शन करना है जब ई रिक्शा जाता है तो ग्रामीण पैसे देने से इतराते हैं घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्ट किया जा रहा है सेंटर पर भेजने की पूरी तरीके से तैयारी है लेकिन ग्रामीण तैयार नहीं है।
आंधी तूफान की घटनाए, रहे सतर्क।
तहसीलदार शशांक प्रताप ने बताया कि आंधी की तूफान की घटनाओं होती हैं ज्यादा से ज्यादा तो ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है अगर सबसे पहले आप को अगर किसी प्रकार की दिक्कत है मेडिसिन की दिक्कत है तो आप सबसे पहले 108 को कॉल करेंगे इसके बाद अन्य चीज जो हैं उनकी देखरेख करेंगे। सांप काटने की घटनाएं ज्यादातर गांव में होती है तो एसएमएस सीएससी पर पहुंचना बहुत जरूरी होता है लोग झाड़ फूंक के चक्कर में जिंदगी दांव पर लगा देते है. इन चक्करों में ना पर पड़े सबसे बेहतर है कि आप सीएससी या फिर अन्य किसी अस्पताल में डॉक्टर की सलाह लें।
पेंशन समस्याओं का हुआ निस्तारण।
विधवा पेंशन विकलांग पेंशन जैसी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिए जिनमें रानी देवी, राधेश्याम, कल्याण सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि किसानों ने पेंशन को लेकर शिकायत की जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया. बाकी अन्य 16 का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।




