शाहजहांपुर

जिलाधिकारी ने नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन भवन का किया निरीक्षण।

 

जिलाधिकारी ने नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन भवन का किया निरीक्षण।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा।
कार्य में तेजी लाने एवं सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहाँपुर, 11 जून 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन भवन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं निर्माण संबंधी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित ठेकेदार से कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिकों की संख्या एवं निर्माण कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम जनपद के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियां समय से पूर्ण करें।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौम्या गु रुरानी सहित नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button