उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

मानव सेवा में रेड क्रॉस और लोकभारती का संगम।

 

मानव सेवा में रेड क्रॉस और लोकभारती का संगम।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहाँपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय में लोकभारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं समाजसेवी डॉ. विजय जौहरी से भेंट कर उनके जनहित एवं मानवीय सेवा कार्यों की सराहना करते हुए लोकभारती के पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद स्तर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मानव सेवा, जनजागरूकता एवं राहत कार्यों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका ही उसके प्रति समाज के बढ़ते विश्वास का आधार है। रेड क्रॉस के साथ सहयोग की लोकभारती की पहल इस बात का प्रमाण है कि संस्था जनहित एवं मानवता की सेवा में प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। दोनों संगठनों ने भविष्य में भी जनकल्याण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में संयुक्त रूप से सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ. जौहरी ने कहा की “रेड क्रॉस सोसाइटी की जनपद स्तर पर सक्रिय मानवीय सेवाएँ ही उसके प्रति समाज के विश्वास का आधार हैं। लोकभारती का सहयोग एवं सम्मान इस बात का प्रमाण है कि संस्था मानव सेवा के अपने दायित्व का प्रभावी निर्वहन कर रही है। “लोकभारती के पदाधिकारियों के ये शब्द मेरे लिए प्रेरणास्रोत हैं। इससे मानव सेवा के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मैं जनपद में समर्पित भाव से मानव सेवा के कार्यों का निरंतर निर्वहन करता रहूँगा।”
लोकभारती के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में किए जा रहे सेवा कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन और प्रोत्साहन समाजसेवा की भावना को सशक्त बनाता है। उन्होंने रेड क्रॉस का प्रतीक चिह्न एवं सम्मान-पट्टिका प्रदान कर अतिथियों का अभिनंदन किया तथा मैडल पहनकर ओढ़ने के वस्त्र एवं गौशाला प्रबंधन के तिरपाल भेंट किया। लोकभारती के प्रतिनिधियों ने बताया कि संगठन किसान कल्याण, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रचेतना एवं मानव सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज संगठन से राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों में अपनी भूमिका का प्रभावी निर्वहन करने की अपेक्षा रखता है और लोकभारती इस दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध है।लोकभारती के पदाधिकारियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित स्वास्थ्य, राहत एवं जनसेवा कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर गोरक्ष परम्परा के संत और अध्यक्ष,


गोरक्ष पीठ स्थान के महंत योगी हनुमान नाथ कामधेनु अवतरण अभियान न्यूरानपुर, पीलीभीत, सह संगठन मंत्री लोकभारती गोपाल जी, अध्यक्ष, ब्रजप्रांत लोकभारती डॉ विजय पाठक (सर्जन), सह संपर्क प्रमुख, लोकभारती संजय उपाध्याय, भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनीश दीक्षित लखीमो , ऊॅं दिव्यांगजन कल्याण समिति के बालकृष्ण पांडेय, बृजेश गुप्ता मुरारी लाल राठौर आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button