नवागंतुक प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी का किया गया अभिनंदन।

नवागंतुक प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी का किया गया अभिनंदन।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर। 6 जून 2026 क्रांति धरा शाहजहांपुर स्थित आर्य महिला पीजी महाविद्यालय की नवागंतुक प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी के पदभार ग्रहण करने पर सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) एवं अरविन्द मिश्रा ने अपने साथियों सहित उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर कुंवर मुनीश सिंह परिहार एवं अरविन्द मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. सुरचना त्रिवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. त्रिवेदी के नेतृत्व में महाविद्यालय शिक्षा, संस्कार एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह महाविद्यालय की शैक्षिक परंपराओं को और सुदृढ़ बनाने तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी।अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप महावीर वर्मा, आशीष कुमार,राम मूर्ति कश्यप,उपस्थित लोगों ने नवागंतुक प्राचार्य के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।फोटो कैप्शन :आर्य महिला पीजी महाविद्यालय की नवागंतुक प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी का स्वागत एवं अभिनंदन करते सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट), अरविन्द मिश्रा एवं अन्य साथी।






