उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

आगामी उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

 

आगामी उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को किया गया ब्रीफ


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर।आज दिनांक 5 जून 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में आगामी उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर  द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भर्ती परीक्षा युवाओं के भविष्य एवं उनके विश्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसे पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराना जनपद पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया तथा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के साथ-साथ व्यवस्थित एवं सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने को कहा।ब्रीफिंग के दौरान निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर सतर्क रहकर ड्यूटी करें, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए यातायात, प्रवेश व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी सेवा, सजगता एवं जनविश्वास की भावना के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सुरक्षित एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करे।जनपद शाहजहाँपुर पुलिस आगामी उत्तर प्रदेश भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा अभ्यर्थियों के हित में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button