उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार

 

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर 05 जून 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।

बैठक जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में दिनांक 08 जून 2026 (सोमवार), दिनांक 09 जून 2026 (मंगलवार) एवं दिनांक 10 जून 2026(बुधवार) को जनपद में 13 परीक्षा केन्दो पर प्रत्येक दिवा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथत पाली प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03ः00 बजे से सायें 05ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया ।उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत एवं शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। एआरएम रोडवेज परीक्षार्थियों के आने जाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करें। एआरटीओ यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा दौरान ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा आदि वाहनों के किराया निर्धारित से अधिक नहीं होना चाहिए। खाद्य सुरक्षा विभाग फूड सेफ्टी के सैंपल लेते रहें और खाने पीने की वस्तुएंओं पर ओवर रेटिंग नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने जनपद में आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं बरेली मोड़ हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हथोड़ा चौराहा पर भी कंट्रोल रूम बनाया जाए।

परीक्षा हेतु निर्धारित परीक्षा केंद्र निम्नवत हैं।

1. राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनी बाग, शाहजहांपुर

2. इस्लामिया इंटर कॉलेज

3. राजकीय पॉलीटेक्निक कांट रोड

4. देवी प्रसाद इंटर कॉलेज

5. आर्य महिला पीजी कॉलेज

6. आर्य महिला इंटर कॉलेज

7. श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज

8. जनता इंटर कॉलेज

9. स्वामी सुकदेवानंद कॉलेज, ब्लॉक-बी

10. स्वामी सुकदेवानंद कॉलेज, ब्लॉक-ए

11. जी० एफ० कॉलेज, ब्लॉक-1

12. जी० एफ० कॉलेज, ब्लॉक-2

13. स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडे सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button