जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्व जनगणना के संबंध में बैठक संपन्न
नगर निगम के दो अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर उनके निलंबन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्व जनगणना के संबंध में बैठक संपन्न
नगर निगम के दो अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर उनके निलंबन के दिए निर्देश 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहांपुर – जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्व जनगणना के संबंध में बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुमार कुलदीप अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने सुपरवाइजर एवं प्रगणक से अधिक से अधिक स्व गणना करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 मई तक 200 स्वगणना कराने वालों को पुरस्कृत करेंगे।
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना कार्य 22.05. 2026 से 20 जून, 2026 तक पूर्ण किया जाना है इस बार की जनगणना-2027 में प्रथम बार स्व-गणना (SELF-ENUMERATION) का प्राविधान है। उक्त स्व-गणना की अवधि 07 मई, 2026 से 21 मई, 2026 तक के मध्य सम्पादित की जानी है। जिसमें सामान्य निवासी मोबाइल से अपना स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर सकता है। जनगणना-2027 का कार्य नियमानुसार ससमय सम्पादित कराने के उद्देश्य एवं स्व-गणना का कार्य शासन की अपेक्षानुसार अधिक से अधिक कराये जाने के उद्देश्य से 106 जनपदीय अधिकारियों को जनगणना क्षेत्रवार कार्यरत नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को आदेशित किया है कि उनके क्षेत्र से सम्बन्धित प्रगणकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये भ्रमण शील रहकर शासनादेशानुसार जनगणना-2027 सम्बन्धी सभी कार्यों के साथ साथ स्व-गणना कार्य करना सुनिश्चित करें। स्व-गणना को अधिक से अधिक रूप में ससमय गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 कार्य भारत सरकार, उ०प्र० सरकार एवं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओ मे से एक है इसलिए उक्त के अनुपालन में कोई भी शिथिलता/लापरवाही क्षम्य न होंगी।




