जिलाधिकारी ने लीवर सिरोसिस से पीड़ित को ईलाज के लिए तत्काल प्रभाव से राशनकार्ड जारी करा दिया एवं आयुष्मान कार्ड त्वरित गति से बनाने को निर्देश दिए जिससे पीड़ित को जल्दी ईलाज मिल सके

जिलाधिकारी ने लीवर सिरोसिस से पीड़ित को ईलाज के लिए तत्काल प्रभाव से राशनकार्ड जारी करा दिया एवं आयुष्मान कार्ड त्वरित गति से बनाने को निर्देश दिए जिससे पीड़ित को जल्दी ईलाज मिल सके

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहांपुर दिनांक 08 मई,2026। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विनीत कुमार मौर्य की पत्नी को तत्काल प्रभाव से राशनकार्ड जारी करवा कर सौंपा । विनीत कुमार गंभीर बीमारी लीवर सिरोसिस से पीड़ित हैं। बताया गया है कि बीमारी के चलते उन्हें जनपद बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनका राशन कार्ड बनवाकर दिया जिससे आयुष्मान कार्ड बनने से उपचार कराया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया तेज़ी से कराने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। आयुष्मान कार्ड बनते ही मरीज को ₹500000 तक का मुफ्त इलाज हो सके, ताकि मरीज को समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
_____