मुख्य विकास अधिकारी ने BSA दफ्तर का किया औचक निरीक्षण
बिना बताए अनुपस्थित मिली BSA, फाइलों और कर्मचारियों की भी खुली पोल, नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण किया तलब

मुख्य विकास अधिकारी ने BSA दफ्तर का किया औचक निरीक्षण
बिना बताए अनुपस्थित मिली BSA, फाइलों और कर्मचारियों की भी खुली पोल, नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण किया तलब 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
MBP NEWS NETWORK
शाहजहांपुर – तेजतर्रार आईएएस अफसर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण ,सरकारी दफ्तरों में अक्सर फाइलें ही सबसे ज्यादा मौजूद मिलती हैं, लेकिन गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हालात कुछ अलग थे। यहां निरीक्षण करने पहुंचे उत्कर्ष द्विवेदी को न सिर्फ व्यवस्था बिखरी मिली, बल्कि बीएसए भी कार्यालय से गायब मिलीं।जानकारी करने पर पता चला कि दिव्या गुप्ता अवकाश पर हैं, लेकिन इसकी पूर्व सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई थी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने ऐसे कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय में अभिलेख भी व्यवस्थित नहीं मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।इसके अलावा शिक्षकों के समायोजन और विद्यालयों में तैनाती से संबंधित रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद कार्यालय कर्मियों में अचानक हलचल बढ़ गई और खंड शिक्षाधिकारियों से जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया।सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




