शाहजहांपुर

पत्रकारों के सम्मान पर वार, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया ने थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

पत्रकारों के सम्मान पर वार, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया ने थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर। जनपद में पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) की शाहजहांपुर इकाई के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने थाना रामचंद्र मिशन पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया ने बताया कि फेसबुक पर “ठाकुर पुष्पेंद्र कुमार सिंह” नामक आईडी से एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई, जिसमें पत्रकारों के प्रति अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। पोस्ट में “99.99% पत्रकार दलाल हैं” जैसी टिप्पणी से न केवल पत्रकार समाज की छवि धूमिल हुई है, बल्कि जनमानस में भी गलत संदेश गया है।उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और इस तरह की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं। यूनियन ने इसे गंभीर मामला बताते हुए संबंधित व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।प्रार्थना पत्र के साथ संबंधित फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकार संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान यूनियन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रार्थना पत्र देते हुए पुनीत दीक्षित, शोभित राठौर, धर्मेन्द्र कुमार दिवाकर, धर्मेश प्रताप सिंह, शक्ति कनौजिया यूनियन के कई सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button