उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

कलेक्ट्रेट लाइब्रेरी हॉल में निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर, 80-90 कर्मचारियों ने कराई जांच

कलेक्ट्रेट लाइब्रेरी हॉल में निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर, 80-90 कर्मचारियों ने कराई जांच

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

शाहजहांपुर।कलेक्ट्रेट भवन स्थित डीएम कार्यालय के लाइब्रेरी हॉल में शुक्रवार को निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने अपने दांतों की जांच कराई।कलेक्ट्रेट की लाइब्रेरी कक्ष में दंत चिकित्सक डॉ. केपी सक्सेना लेजर स्पेशलिस्ट द्वारा निःशुल्क दंत परीक्षण कैंप आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रवेंद्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी श्री योगेश अग्रवाल, वरिष्ठ कर्मचारी दीपेश द्विवेदी और समुद्र सेन की उपस्थिति में हुआ।कैंप में कलेक्ट्रेट कर्मचारी अरविंद कुमार, राकेश मिश्रा, अश्वनी त्रिपाठी, कुमारी स्मृति पाल, विनोद मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, विपिन कुमार, सत्येंद्र कुमार, शालिनी निगम, लेखपाल रश्मि देवी, भानु प्रताप, कमलेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल मिलाकर लगभग 80 से 90 लोगों ने दंत परीक्षण कराया।सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक कर्मचारी और नागरिक लाभान्वित हो सकें। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए डॉ. सक्सेना का आभार व्यक्त किया।डॉ. केपी सक्सेना ने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति हर छह माह में अपने दांतों का परीक्षण कराता रहे तो दांत हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पान मसाला, गुटखा और तंबाकू का सेवन दांतों और मुंह के लिए बेहद हानिकारक है और समय पर जांच न होने पर यह गंभीर बीमारी, यहां तक कि कैंसर का रूप भी ले सकता है।उन्होंने लोगों को सलाह दी कि यदि गाल में सफेद दाग या जीभ पर गांठ महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। बच्चों को सुबह-शाम ब्रश कराने की आदत डालें और मीठा, चॉकलेट व फास्ट फूड का सेवन सीमित करें।कार्यक्रम के अंत में डॉ. सक्सेना ने अपर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button