माय भारत शाहजहांपुर द्वारा मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

माय भारत शाहजहांपुर द्वारा मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर।आगामी शहीद दिवस के उपलक्ष्य में व विश्व जल दिवस के अवसर पर मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत शाहजहांपुर व जिला गंगा समिति द्वारा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन गर्रा घाट निकट श्री पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के समीप किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में माय भारत स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों ने घाट क्षेत्र में साफ-सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया और सड़क सुरक्षा को लेकर भी आमजन को जागरूक किया और इसके बाद कैंट क्षेत्र में जाकर वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर नगर निगम के कर्मचारियों, जिला गंगा समिति, गंगा समग्र, मानवता वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने शहीदों को नमन करते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आसपास स्वच्छता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है और सभी को इसे अपने व्यवहार व संस्कार में लाना चाहिए। डी पी ओ डॉ. विनय सक्सेना ने कहा कि वर्तमान में संचालित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत नदियों के तटों की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जनभागीदारी से ही स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर गंगा समग्र से सचिन पाठक, माय भारत स्वयंसेवक वैष्णवी सक्सेना, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, नितीश यादव, हिमांशु सक्सेना, देवेश कुमार सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।




