उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

पुलिस लाइन सभागार में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एवं ZFD (Zero Fatality District) अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित 

पुलिस लाइन सभागार में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एवं ZFD (Zero Fatality District) अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता(मातृभूमि की पुकार)

शाहजहांपुर – आज दिनांक 18.03.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात के साथ जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा तथा मुख्यालय स्तर से संचालित ZFD (Zero Fatality District) अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त थानों के सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित विवेचकों की उपस्थिति में दुर्घटनाओं के कारणों, उनकी रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना के मामलों में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ विवेचना करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों जैसे ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन आदि पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सतत चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा जनसामान्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके अतिरिक्त ZFD (Zero Fatality District) अभियान के अंतर्गत मुख्यालय द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को न्यूनतम करने हेतु समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतते हुए जनपद में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित जनपद के समस्त थानों के विवेचकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button