उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनन गुप्ता ने पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा 

नाहिल गांव में बुजुर्ग को मुर्गा बनाकर नाक रगडवाने का है मामला 

राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनन गुप्ता ने पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

नाहिल गांव में बुजुर्ग को मुर्गा बनाकर नाक रगडवाने का है मामला 

 

शाहजहांपुर – पुवायां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाहिल में बीते दिनों एक बुजुर्ग को मुर्गा बनाकर नाक रगडवाने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है इसी प्रकरण में राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनन गुप्ता ने आज जलालाबाद पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता के साथ शाहजहांपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को ज्ञापन देकर पीड़ित उमाशंकर गुप्ता के परिवार की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की, ज्ञातव्य हो बीते दिनों पुवायां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाहिल में

एक बुजुर्ग व्यक्ति उमाशंकर गुप्ता को मुर्गा बनाकर नाक रगड़वाने का और उनके साथ मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था उसी मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनन गुप्ता ने शाहजहांपुर कूच करते हुए आज जनपद के वैश्य स्वाभिमान संघ के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button