राजकीय महाविद्यालय, कांट, में रोवर्स और रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रवेश एवं निपुण शिविर का शुभारंभ

राजकीय महाविद्यालय, कांट, में रोवर्स और रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रवेश एवं निपुण शिविर का शुभारंभ।
मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
कांट ,शाहजहांपुर 14 मार्च 2026 को राजकीय महाविद्यालय, कांट, शाहजहाँपुर में रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ० जितेन्द्र कुमार के निर्देशन में रोवर्स और रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रवेश एवं निपुण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्रशिक्षकों करण कुमार पांडे और
खुशी श्रीवास्तव तथा प्राचार्य डॉ० आनन्द कुमार जी के द्वारा स्काउट एवं गाइड ध्वज को फहराकर तथा स्काउट एवं गाइड की प्रार्थना एवं झंडा गीत के साथ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक, ददरौल अरविंद कुमार सिंह जी ने रोवर्स-रेंजर्स की समाज में भूमिका एवं विधानसभा ददरौल में चल रहे विद्यार्थियों के हित में विविध सरकारी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत किया, जिसमें मुख्यता एक नए डिग्री कॉलेज, सबसे लम्बी ग्रामीण सड़क, एक ग्रामीण मिनी स्टेडियम मुख्य रूप से बताया गया। प्राचार्य डॉ० आनन्द कुमार जी के द्वारा अपने उद्बोधन में विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया गया कि महाविद्यालय में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों जैसे मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स-रेंजर्स आदि का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको एवं कर्मचारीगण का उपस्थित रहे।




