उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

आगामी जुम्मे की नमाज व ईद-उल-फितर (ईद) पर्व के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई ।

आगामी जुम्मे की नमाज व ईद-उल-फितर (ईद) पर्व के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई ।

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता/ रोचक अग्निहोत्री

शाहजहांपुर -आज दिनांक 11.03.2026 को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी शाहजहाँपुर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी जुम्मे की नमाज व ईद-उल-फितर (ईद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली जाएँ। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा क्षेत्र में लगातार गश्त की व्यवस्था बनाए रखी जाए। साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित मुस्लिम धर्म गुरुओं से भी अपील की गई कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने के लिए जागरूक करें तथा ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल संबंधित प्रशासन अथवा पुलिस को जानकारी देने के लिए भी कहा गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (एफ.आर.), अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, मुस्लिम धर्म गुरु तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button