उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत माय भारत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण प्रारंभ।

सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत माय भारत स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण प्रारंभ।


मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)

शाहजहांपुर।सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने हेतु सड़क सुरक्षा मित्र एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत एक सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माय भारत कार्यालय में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) शाहजहांपुर तथा ट्रैफिक पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों, सुरक्षित यातायात व्यवहार तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है जिससे युवाओं में जागरूकता आये और वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।प्रशिक्षण में उपस्थित संभागीय निरीक्षक विकास यादव व माल एवं कर अधिकारी आर पी गौतम ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्प्रभाव तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। यातायात पुलिस से मोहम्मद यूसुफ, राकेश त्यागी, अजयपाल सैनी ने बताया कि युवा स्वयंसेवक “सड़क सुरक्षा मित्र” के रूप में कार्य करते हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे और सुरक्षित सड़क संस्कृति को बढ़ावा देंगे। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न नियमों पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सोनम सचान, रिंकू गौतम, अमित श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, वैष्णवी सक्सेना, रुद्र प्रताप, देवेश कुमार, सूरज शर्मा, नीतीश यादव, हिमांशु सक्सेना, रामबहोरे, साहिल खान, शगुन सक्सेना, देवेश कुमार सहित विभिन्न माय भारत स्वयंसेवक व ए आर टी ओ कार्यालय तथा ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button