शाहजहांपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोज।

नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण सहित उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर 8 मार्च। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000+ महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम, आत्ममंथन एवं सारथी पत्रिकाओं का विमोचन और साड़ी/वर्दी हेतु ₹3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द रास्तोगी की उपस्थिति में देखा गया।कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित 100 दिवसीय राष्ट्रीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद शाहजहांपुर को उत्तर प्रदेश के टॉप-10 में चतुर्थ स्थान प्राप्त होने की उपलब्धि साझा की गई। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह कार्मिकों — प्रतिभा मिश्रा (परामर्शदाता), सुप्रिया अवस्थी (सामाजिक कार्यकर्ता), अवनीश कुमार (आउटरीच वर्कर), ज्ञान स्वरूप (सुपरवाइजर), सुधीर कुमार (सुपरवाइजर) एवं दिवाकर मिश्रा (केस वर्कर)* को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर की उपनिरीक्षक *कनक लता* को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की नवनियुक्त मुख्य सेविकाएं — *कोमल वर्मा, किरण देवी एवं शशिलता गौतम* को जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कन्या जन्मोत्सव मनाते हुए *एलिजा फातिमा, अन्वी सक्सेना, अमीषा वर्मा, तहूर फातिमा, फातिमा ऐनी, हूरैन, संवी पांडे, जन्नत फातिमा, जैना फातिमा, राधिका गुप्ता, अनिका, सुहानी वर्मा, शगूफी, साहिबा, तनिष्का सक्सेना, जामिया एवं सुमैरा फातिमा* को हिमालय की बेबी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बेटियां पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से शिक्षा से लेकर विकास के हर क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं।
बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और तकनीक जैसे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं ।इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नमिता यादव, विनय शर्मा सहित महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की समस्त टीम उपस्थित रही।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button