शाहजहांपुर

तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जन समस्याएं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस तहसील कलान में सुनी समस्याएं

मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)


शाहजहांपुर 21 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस आयोजित किया गया।
समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कलान को जांच करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। तहसील समाधान दिवस में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में प्राथमिकता पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो शिकायतकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में आया है उसे दोबारा आना न पड़े। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई है संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित किया जाए।सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण उपरांत शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक आवश्यक लिया जाए। भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण पुलिस एवं राजस्व की टीम मौके पर जाकर करायें। शिकायतकर्ता को बार-बार एक ही शिकायत के लिए चक्कर न लगाना पड़े।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button