जिलाधिकारी ने रामचंद्र मिशन के 50 बर्ष पूर्ण होने के सन्दर्भ में होने वाले समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण एडीएम ई सीडीओ भी रहीं मौजूद

जिलाधिकारी ने रामचंद्र मिशन के 50 बर्ष पूर्ण होने के सन्दर्भ में होने वाले समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण एडीएम ई सीडीओ भी रहीं मौजूद 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहांपुर – जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम ई रजनीश मिश्रा नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, और मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिहं के साथ श्री रामचंद्र मिशन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचआई के अभियंता को सड़क एवं डिवाइडर का कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही फायर सेफ्टी और विद्युत सेफ्टी की जांच सुनिश्चित करने को कहा। आरसी मिशन परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा आरओ टैंक के पानी की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश भी दिए गए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सीओ ट्रैफिक को प्रभावी प्लान तैयार करने को कहा गया। अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि 10 फरवरी से 5 मार्च तक समारोह अवधि में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को 10 फरवरी तक समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।






