अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा ने होली पर‘निकलने वाले’ बड़े लाट साहब’ जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया

अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा ने होली पर‘निकलने वाले’ बड़े लाट साहब’ जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया 
ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
शाहजहांपुर -अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने नगर आयुक्त डॉ विपिन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत के साथ थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाले परंपरागत बडे लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत निर्धारित जुलूस मार्ग का संयुक्त रूप से रूट भ्रमण किया
उक्त रूट भ्रमण के दौरान जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों की पहचान, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का स्थलीय निरीक्षण किया । साथ ही मार्ग पर स्थित प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए






