उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

31 जनवरी को विशेष अभियान, बीएलए की उपस्थिति अनिवार्य

18 वर्ष पूर्ण करने वाले व छूटे मतदाताओं से भरवाए जाएंगे फार्म-6

31 जनवरी को विशेष अभियान, बीएलए की उपस्थिति अनिवार्य

18 वर्ष पूर्ण करने वाले व छूटे मतदाताओं से भरवाए जाएंगे फार्म-6

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 31 जनवरी, शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की उपस्थिति अनिवार्य होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में दी।

 

01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वालों पर फोकस

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं तथा अन्य छूटे हुए पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरवाए जाएंगे, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

 

06 फरवरी तक दावे व आपत्तियां

उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी निर्धारित की गई है। साथ ही, वर्तमान में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति प्रतिदिन डीईओ पोर्टल पर देखी जा सकती है।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनके अंतर्गत 2810 मतदेय स्थल व 1792 मतदान केंद्र स्थापित हैं। प्रकाशित आलेख्य (06 जनवरी 2026) के अनुसार जनपद में

पुरुष मतदाता : 10,08,599

महिला मतदाता : 8,02,921

तृतीय लिंग मतदाता : 96

कुल मतदाता : 18,11,616

 

निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए 06 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 30 सहायक निर्वाचक अधिकारी, 2810 बीएलओ और 285 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button