उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

शाहजहांपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, डीएम ने किया ध्वजारोहण

शाहजहांपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, डीएम ने किया ध्वजारोहण

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

शाहजहांपुर।जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। यह दिन हमें संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button