शाहजहांपुर

बिस्मिल सभागार में मूक-बधिर लोगों को एडीएम अरविंद कुमार ने वितरित किए कंबल।

बिस्मिल सभागार में मूक-बधिर लोगों को एडीएम अरविंद कुमार ने वितरित किए कंबल।


मातृभूमि की पुकार ( संवाददाता)

शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मूक-बधिर लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। सर्द मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह पहल की गई, ताकि जरूरतमंद दिव्यांगजन को ठंड से बचाव मिल सके।कार्यक्रम में पहुंचे मूक-बधिर लाभार्थियों को क्रमवार बुलाकर कंबल वितरित किए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए उनके हालचाल भी जाने और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना प्रशासन का दायित्व है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में विशेष अभियान चलाकर जरूरतमंद, निराश्रित एवं दिव्यांगजनों को कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी में न पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार के राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।कार्यक्रम के दौरान मूक-बधिर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत दिखाई दी। कंबल पाकर उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कई लाभार्थियों ने संकेतों के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button