उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन।


 

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता )

शाहजहांपुर 25 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गांधी फैज-ए-आम महाविद्यालय में दीप प्रज्वलित कर, गुब्बारे उड़ाकर एवं हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में आयोजित पोस्टर, स्लोगन, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी द्वारा पुरुस्कृत किया गया।इसी प्रकार मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी०एल०ओ० तथा सुपरवाइजर्स को जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/नगर आयुक्त, प्राचार्य जी०एफ० कॉलेज तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल कराये जाने, मतदान किये जाने तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न बिन्दुओं पर अपने विचार रखे गये।

कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के मतदाता दिवस के संदेश के आडियो को प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी को मतदाता शपथ दिलायी गयी।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने हेतु प्रेरित किया जाए।चुनाव के समय बिना किसी प्रलोभन के या फिर जाति ,धर्म के आधार पर वोट ना करें। अन्त में राष्ट्रगान सहित कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर उप जिला अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, जीएफ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर मोहसिन हसन खां, स्वीप/इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button