उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा पदयात्रा, मतदाता जागरूकता संवाद के माध्यम से भव्य रूप से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा पदयात्रा, मतदाता जागरूकता संवाद के माध्यम से भव्य रूप से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

शाहजहांपुर।मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर MYBharat MYVote पदयात्रा, प्रथम बार मतदाता बने युवाओं का सम्मान, मतदाता शपथ, रंगोली, संडे ऑन साईकल सहित मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन पुवायां क्षेत्र में किया गया। *इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने नव युवा मतदाताओं को माय भारत बैज, कैप, टी शर्ट व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उपस्थित समस्त युवाओं से मतदान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी अधिकतम भागीदारी हेतु आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पदयात्रा के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता को एकीकृत करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस को युवाओं के नेतृत्व में एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने का प्रयास है।* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष के सी मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना, मतदाता पंजीकरण को प्रोत्साहित करना, निर्वाचन विवरणों में सुधार करवाना तथा जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने इससे पूर्व कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक राष्ट्रव्यापी युवा सहभागिता पहल है जिसका उद्देश्य जागरूक, नैतिक एवं सहभागी निर्वाचन भागीदारी है व इस प्रकार के लोकतांत्रिक अभ्यासों में युवाओं की भागीदारी राष्ट्र-निर्माण का एक महत्वपूर्ण घटक है।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संजय गुप्ता, संघ जिला प्रचारक अभिनव, नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, विद्यालय निदेशक राजीव शर्मा, प्रचार्या मधु सिंह, डी पी ओ डॉ विनय सक्सेना, भोर फाउंडेशन से स्वाति सिंह, निशांत सिंह, बाल कल्याण समिति से मुनीश सिंह परिहार, जेंटलमैन बाइसिकल क्लब पुवायां, यूट्यूब चैनल फनडूज़, जिला गंगा समिति सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों सहित भारी संख्या में माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button