दूसरी बार निर्विरोध चुने गए कलान भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विनोद गुप्ता

दूसरी बार निर्विरोध चुने गए कलान भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विनोद गुप्ता

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
कलान,शाहजहांपुर।कलान स्थित भूमि विकास बैंक में विनोद गुप्ता लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ कलान ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी रामकरन प्रभाकर को अपना नामांकन पत्र सौंपा था।दोपहर 3 बजे तक किसी अन्य उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने विनोद गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।इससे पहले, वर्ष 2021 में भी विनोद गुप्ता पहली बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। उनके निर्विरोध चयन की घोषणा के बाद बैंक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल शास्त्री ,रमाकांत मिश्रा ,हरनारायण गुप्ता ,रामनिवास गुप्ता ,गेंदनलाल गुप्ता,अजय प्रताप सिंह,संजीव गुप्ता ,आदित्य सिंह(हनी ),देश दीपक, हर्षिल गुप्ता ,प्रिंस गुप्ता फ्रूटी,अर्पित गुप्ता,सुनील गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे।






