पुवायांशाहजहांपुर

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु सर्वेश शर्मा ने कराया एकल नामांकन।

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु सर्वेश शर्मा ने कराया एकल नामांकन।


मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)

पुवायां, शाहजहांपुर।भाजपा जिला उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) सर्वेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु अपना एकल नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र
चुनाव अधिकारी एडीओ पंचायत जमालुद्दीन को भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु सौंपा।
एकल नामांकन के चलते उन्हें निर्विरोविरोध निर्वाचित माना जा रहा है।
साधारण रूप से एकल नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा जिला महामंत्री और सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल कोरी,पूर्व विधायक शकुंतला देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप,सहकारी चीनी मिल पुवायां के अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष क्रमशः राजेश राजपूत, अमिताभ सिंह, महेश शर्मा, जयप्रकाश पांडेय, सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button