मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह ने तिलहर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं,
समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण करने को सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता
तिलहर -आज दिनांक 19.01.2026 को तहसील तिलहर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार के साथ समाधान दिवस में आयें हुए फरियादियों,आमजन की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी तिलहर सदानंद सरोज, क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव तहसीलदार तिलहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे