उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

रोजा पुलिस की बड़ी कामयाबी मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा 4 युवक गिरफ्तार 

रोजा पुलिस की बड़ी कामयाबी मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा 4 युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट धीरज गुप्ता

 

शाहजहांपुर में मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस ने उनके पास से 18 बैटरी बरामद की है।

गिरफ्तार गैंग के सदस्यों का लंबा अपराधिक इतिहास है,बैटरी चोरी करने के बाद गैंग के सदस्य कबाड़ियों को बेच देते थे,टावर से बैटरी चोरी करने के बाद क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क में भी काफी दिक्कत आती थी।

शाहजहांपुर पुलिस गैंग के सदस्यों पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी करेगी,एसओजी और रोजा थाना पुलिस को कामयाबी मिली है।

शाहजहांपुर में लगातार मोबाइल टावरो से बैटरी चोरी की घटनाएं हो रही थीं,एसपी राजेश द्विवेदी ने बैटरी चोरी करने वाले गैंग के खुलासे के निर्देश दिए थे।

रोजा पुलिस,सर्विलांस सेल,एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुकरमपुर से उदियापुर जाने वाले मार्ग से चार गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से कार और मोबाइल टावर से चोरी की 18 कीमती बैटरी बरामद की हैं,जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये बताई गई है।

गैंग का सदस्य रामतीरथ जलालाबाद के नौगवां का रहने वाला है,आजाद यादव निवासी सांधौ, हरिओम रोजा के तुर्की खेड़ा और विमलेश मोहम्मदी का रहने वाला है।

अभियुक्त रामतीरथ पर 12,आजाद यादव पर 19,हरिओम यादव पर 02 और विमलेश पर 11 मुकदमे दर्ज हैं,पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उन्होने पांच छह स्थानो से बैटरियां चोरी की थीं। 28 नवंबर 2025 को रोजा क्षेत्र से मोबाइल टावर से 22 बैटरी और दो सोलर पैनल चोरी किए गए थे जो कबाड़ियों के हाथ बेच दिए थे।

उससे मिली रकम खर्च हो चुकी है,06 जनवरी को फिर से उसी टावर से पांच बैटरी चोरी की थीं,तिलहर,पुवायां,अल्हागंज और थाना सेहरामऊ दक्षिणी में भी चोरी की है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों पर पहले से चोरी, लूट और मर्डर के मुकदमे दर्ज हैं,ये प्रकरण कम्यूनिकेशन नेटवर्क से जुडा है,इसलिए इसमे आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button