श्री गणेश सर्वमंगलम् हाट में आस्था और आत्मनिर्भरता का संगम, जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

श्री गणेश सर्वमंगलम् हाट में आस्था और आत्मनिर्भरता का संगम, जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

मातृभूमि की पुकार (संवाददाता)
शाहजहांपुर 18 जनवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खत्री धर्मशाला, घूरनतलैया में “श्री गणेश सर्वमंगलम् हाट” भक्ति, संस्कृति और स्वरोजगार का सुंदर संगम बनकर उभरी कार्यक्रम का भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी के आगमन पर गुरुनानक पाठशाला के बच्चों ने बैंड की मधुर धुन के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की आयोजक पूनम मेहरोत्रा ने बताया कि यह हाट स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों और सामाजिक संस्थाओं को मंच देने का प्रयास है।हाट परिसर में हस्तशिल्प, मिट्टी के बर्तन, पारंपरिक परिधान, घर की सजावट, जैविक उत्पाद, पूजा सामग्री, और स्थानीय व्यंजनों सहित अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए गए। छोटे व्यापारी और जरूरतमंद कारीगर बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी कला प्रदर्शित कर सकें।जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला स्वयं सहायता समूहों, शिल्पकारों व विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने गुरुनानक कन्या पाठशाला के बच्चों तथा प्रधानाचार्य हरमीत कौर तथा शिक्षिका ललिता यादव को प्रतीक स्वरूप गाय की मूर्ति भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।जिलाधिकारी ने कहा,“ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करते हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाते हैं। जब परंपरा और आत्मनिर्भरता साथ चलते हैं, तभी समाज का वास्तविक विकास होता है। मेरा प्रयास रहेगा कि शाहजहांपुर में ऐसे रचनात्मक मंच निरंतर बढ़ें, ताकि हर बेटी, हर कारीगर और हर युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।”
—-






